beyond-imagination

मधुर गायक, ऊर्जावान वक्ता तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शक

श्री. किशोरजी

भक्तों को मिलती है राह

युवा वक्ता तथा आध्यात्मिक मार्गदर्शक किशोरजी यह एक ऐसा व्यक्तित्व हैं जो संस्कृति और संस्कारो के माध्यम से एक मजबूत पीढी निर्माण के लिए अथक प्रयास कर रहा हैं। मराठवाड़ा क्षेत्र में `स्टील सिटी` के रूप में प्रख्यात वाणिज्यिक शहर जालना मे किशोरजी का बड़ा अनुसरण होता है। विभिन्न संगीत कार्यक्रम, प्रवचन और भाषणों के माध्यम से श्री. किशोरजी युवाओं के साथ-साथ भक्तों को भी सही राह दिखाते हैं। संस्कृती-संस्कार, भगवद गीता, अध्यात्म, श्रीकृष्णभक्ती तथा सुखमय जीवन का मंत्र देनेवाले श्री. किशोरजी के सान्निध्य में दिव्य अनुभव का आना निश्चित है।

 

स्वयंसेवी संस्थाओ का निर्माण

श्री. किशोरजीने अपनी शिक्षा जालना में प्राप्त की। अपनी कॉलेज की शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने थैंक यू अकादमी और मातृशक्ति हीलिंग्स इन संस्थाओ की स्थापना की। वे गायत्री संस्थान, जालना के अध्यक्ष और अश्वथ स्प्रिच्युएल फाउंडेशन के संस्थापक एवं सीईओ हैं। श्री. किशोरजी की यह संस्थाए मानवजाति के जीवन उत्थान हेतु समर्पित हैं। वे निःस्वार्थ मानवसेवा, भगवंत सत्संग, भारतीय ग्रंथ और शास्त्रों के अध्ययन, आत्मसंयम, दिव्य साधना के माध्यम से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन करते हैं। इन्होने गौशाला एवं यज्ञशाला का भी निर्माण किया है। इन संस्थाओ के माध्यम से युवाओं के लिए विभिन्न प्रेरक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। कॉम्पिटेटिव्ह एक्झाम्स, कॉलेज जीवन में आनेवाली बाधायें, व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का माहौल और असफलताओं पर लंबी चर्चा के बाद श्री. किशोरजी सही मार्ग दिखाते हैं। वे समस्याओं का अध्ययन करके उन पर गहन मार्गदर्शन करते हैं।

 

'नानीबाई का मायरा' के लिए विख्यात

श्री. किशोरजी उत्कृष्ट गायक हैं। वे संगीत भजन संध्या, भक्तमाल कथा, कीर्तन, संत कबीरदास भजन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तिरस की वर्षा करते हैं। वह अपने संगीत कार्यक्रम 'नानीबाई का मायरा' के लिए पूरे मराठवाड़ा में प्रसिद्ध हैं। भगवान श्रीकृष्ण भक्ती, श्रीकृष्णलीला, भगवद्गीता सार, रामचरित मानस, श्री हनुमानजी आराधना इन विषयोंपर श्री. किशोरजीने प्रभूता प्राप्त की हैं। प्रवचन, नामसंकीर्तन, संगीतमय कथा तथा भजनसंध्या जैसे कार्यक्रमो में इसपर अवश्य चर्चा होती है। किशोरजी फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया पर भी कार्यरत हैं। ।। हरे कृष्णा ।।